Advertisement Carousel

क्या कुत्ते बिल्ली के राजा हैं अजय चंद्राकर? मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मंत्री को लिया आड़े हाथों, जानिए पूरा मामला

kawasi_lakhma

रायपुर: Kutte Billi ke Raja hai ajay Chandrakar? छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर करारा हमला बोला है।

Read More: गौठान के अंदर 2 घंटे तक बंद रहे भाजपा नेता, जानिए क्या है पूरा मामला

Kutte Billi ke Raja hai ajay Chandrakar? मंत्री कवासी लखमा ने अजय चंद्राकर के कुत्ता बिल्ली वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर ऐसी घटना हुई तो कार्रवाई होनी चाहिए। अजय चंद्राकर हमेशा कुत्ते बिल्ली का नाम लेते रहते हैं, क्या उन्हे कुत्ते बिल्ली ने वोट दिया था, क्या ये कुत्ते बिल्ली के राजा हैं, या उनके ठेकेदार?

Read More: 10 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के बहुत अच्छे दिन,सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

उन्होंने आगे कहा कि सामूहिक विवाह की राशि बढ़ा दी गई तो अजय चंद्राकर को पेट दर्द क्यों हो रहा है? ये जनता का नाम नहीं लेकर कुत्ते बिल्ली का नाम लेते हैं। इस तरह की बात करने का अधिकार इन्हे किसने दिया। अजय चंद्राकर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे, नहीं तो हम इसे बड़ा मुद्दा बनाएंगे और कुत्ते बिल्ली के राजा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।