Advertisement Carousel

Akshay Kumar-Shahrukh Khan Photo Viral : मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में अक्षय कुमार से कुछ तरह मिले किंग खान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर

Akshay Kumar-Shahrukh Khan Photo Viral : नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में अंबानी, अडानी से लेकर 7 देशों के विदेशी मेहमानों ने शिरकत की है। तो वहीं इस कार्यक्रम से जुड़ी दो बॉलीवुड अभिनेताओं की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Akshay Kumar-Shahrukh Khan Photo Viral : नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शाहरुख खान और अक्षय कुमार को गले मिलते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर किंग खान और खिलाड़ी कुमार की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस कार्यक्रम में विक्रांत मेसी, रवीना टंडन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रजनीकांत, अनिल कपूर, कैलाश केर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय अभिनेताओं ने शिरकत की।

कुछ इस तरह मिले शाहरुख खान और अक्षय कुमार

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुआ हैं। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है दो लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचे हुए हैं। इस तस्वीर में अक्षय कुमार और शाहरुख खान एक दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं।