Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में टूटे धान खरीदी के सारे रिकॉर्ड, किसानों ने बेचे अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए आगामी 4 फरवरी तक धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है।

Read More: वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, मध्यम वर्ग के लिए नई आवास योजना, बनाए जाएंगे 3 करोड़ नए घर 

छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। 03 और 04 फरवरी को भी धान खरीदी केन्द्रों में होगी धान की खरीदी। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

Read More: वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, मध्यम वर्ग के लिए नई आवास योजना, बनाए जाएंगे 3 करोड़ नए घर