मध्य प्रदेश: भिंड जिले के लहार सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल तो पहुंचाया गया, लेकिन उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करने के बजाय अस्पताल परिसर की पार्किंग में ही छोड़ दिया गया। आरोप है कि युवक करीब आधे घंटे तक बारिश के बीच दर्द से तड़पता रहा।
अस्पताल में लापरवाही का आरोप…घायल युवक को बारिश में पार्किंग में छोड़ने पर मचा बवाल











