Advertisement Carousel

Janata Jogi Congress will fight 2023-2024 Election: अमित जोगी के ट्वीट के बात पार्टी की प्रक्रिया, पूरी ताकत के साथ लड़ेगी जनता जोगी कांग्रेस, पुत्र भावना को समझें

Janata Jogi Congress will fight 2023-2024 Election: छत्तीसगढ़ में जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी ने कल अपने फेसबुक अकाउंट से कल अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि – मेरे लिए मेरी मां का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है, मैं अब अपनी मां के साथ छाए की तरह रहूंगा। उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक पंडितों द्वारा जनता जोगी इस बार प्रदेश में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी ऐसा कयास राजनीतिक पंडितों द्वारा जा रहे थे। जिस पर पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जनता जोगी कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

अमित जोगी के ट्वीट के बाद आई पार्टी की प्रतिक्रिया 

Janata Jogi Congress will fight 2023-2024 Election: पार्टी ने कहा है कि अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे 2013 की तरह रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेंगे। अमित जोगी के ट्वीट का यह मतलब कभी नहीं निकला जाना चाहिए कि वे राजनीति से दूर हो रहे हैं। 2023-2024 का विधानसभा का चुनाव अमित जोगी के नेतृत्व में पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी।

वही मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि हम अमित जोगी के पुत्र भावना का सम्मान करते हैं। हमारी पार्टी की सुप्रीमो रेणु जोगी इस समय अस्वस्थ हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता , जोगी परिवार को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोग, जोगी समर्थक और पुरी पार्टी अमित जोगी के साथ खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि हम ईश्वर से कामना करते हैं कि रेणु जोगी जल्द ही स्वस्थ होकर आएंगी, आगामी चुनाव भी लड़ेगी और हमेशा की तरह जीत भी दर्ज करेंगी।

अजीत जोगी के अधूरे सपने को पूरा करने के संकल्प से प्रतिबद्ध हमारी पार्टी लगातार सड़क में आकर सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम कर रही है। 4 अप्रैल को हम सीएम हाउस का घेराव करेंगे, इससे पहले भी बस्तर संभाग में कई आयोजन किए जा चुके हैं। लगातार जगदलपुर, नारायणपुर, बीजापुर, कवर्धा आदि में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जा चुका है जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। आपको बता दें कि अमित जोगी के ट्वीट के बाद पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है जिसमें उन्होंने चुनाव ना लड़ने वाली बातों का सरासर खंडन किया है।