Advertisement Carousel

CG News : 20 को अमित, 26 को खड़गे और दो सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल, यहां-यहां हो सकती है सभा

रायपुर: Rahul Gandhi CG Tour  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में बैक टू बैक दिग्गज नेताओं का दौरा होने वाला है। 20 अगस्त को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर दौरे पर रहेंगे। जबकि 26 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का महासमुंद दौरा प्रस्तावित है। इसी तरह 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितम्बर को केसी वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है।

प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्र और वर्ग को साधने के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनजातीय मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह इस दिन बीजेपी के नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ आएंगे खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 26 अगस्त को महासमुंद जिले के दौरे पर आ सकते हैं,अगस्त माह में इनका ये दूसरा दौरा होगा। इससे पहले खड़गे प्रदेश के अनुसूचित जाति बाहुल्य जांजगीर-चांपा जिले में सरकार की ओर से आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुए थे।

सीएम भूपेश ने क्या कहा?

Rahul Gandhi CG Tour मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोशिश यही होगी की कोई राष्ट्रीय नेता इसमें आ जाए इसके बाद जैसे-जैसे समय मिलेगा नेताओं का उसके हिसाब से कार्यक्रम होगा और सितंबर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी के भी आने की संभावना है।