मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का नया गाना लफ्ज़ भीगे हैं गाने को रिलीज़ हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। पाराशेर बरुआ निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में प्राची देसाई और सोम चट्टोपाध्याय नज़र आ रहे हैं। इस गाने को पांडिचेरी और मुंबई के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। सबसे खास बात यह कि लफ्ज़ भीगे हैं गाना मशहूर शायर साहिर लुधियानवी व अमृता प्रीतम के प्रेम जीवन पर आधारित है।
Read More : Jawan movie Realease : ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, बाहुबली और पठान मूवी को छोड़ा पीछे
कवि अजय साहब द्वारा लिखित गाना लफ़्ज़ भीगे हैं को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी आवाज़ दी है। इस रचना का मूल उस एकतरफा प्यार की कहानी से लिया गया है जो साहित्यिक दिग्गज अमृता प्रीतम और शायर साहिर लुधियानवी के जीवन से जुड़ा हुआ था। इस गानें को अब लाखों व्यूज मिल चुकें है। इस गाने को ना केवल दर्शक और साहित्य प्रेमी पसंद कर रहे हैं बल्कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों भी इससे खासा प्रभावित हो रहे हैं।
अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने इस गाने को लेकर कहा कि इस वीडियो ने मेरा दिल छू लिया। इस गाने की म्यूजिक की कंपोजिंग अच्छी हुई है। कंपोजर की इस पर मेहनत दिख रही है। साथ ही लेखक अजय साहब ने दोनों की प्रेम कथा को बेहतर ढ़ग से शब्दों में पिरोया है।
वहीं मनोज बाजपेयी ने कहा कि इस गाने सुनकर मुझे अमृता प्रीतम की रसीदी टिकट की याद आ गई। मैंनें उनकी किताब को पढ़ी है, इसलिए मुझे उस पल की कीमत पता है। जहां वे अधजली सिगरेट को उठाते हैं और कस लेते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़िया रचना, बढ़िया कहानी के लिए अजय साहब को बधाई। विद्या बालन ने कहा कि इस वीडियो में साहिर- अमृता की प्रेम कहानी की बहुत अच्छे ढ़ंग से पिरोया गया है। इसके लिए निर्माता, निर्देशक और इस वीडियो के प्रोडक्शन से जुड़ी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई और शुभकानाएं।















