Advertisement Carousel

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब पुलिस ने जारी की अमृतपाल सिंह की तस्वीरें, 18 मार्च को जालंधर में एक एसयूवी कार में देखा गया था भागते हुए, देखें विडियो

Amritpal Singh Arrest Operation: पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी कीं है। पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ”अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें।”

Amritpal Singh Arrest Operation: उन्होंने आगे कहा इस केस में हमने अमृतपाल सिंह की तस्वीरें जारी की हैं। अब तक 154 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 12 हथियार बरामद हुए हैं जिसमें 2 राइफल भी शामिल हैं। अमृतपाल अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

एसयूवी कार में भागते हुए देखा गया: 

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को 18 मार्च को जालंधर में एक एसयूवी कार में भागते हुए देखा गया था। वह अभी भी फरार है।