Advertisement Carousel

Mamta Banerjee is the role model of deteriorating law and order:बंगाल हिंसा पर बोले अनुराग ठाकुर, बिगड़ती कानून व्यवस्था की रोल मॉडल हैं ममता बनर्जी

बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा को लेकर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वहां की तत्कालीन सरकार ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में राम भक्तों पर लाठियां चलाई जाती हैं, बम चलाए जाते हैं, आगजनी की जाती है और वहां रामनवमी की शोभायात्रा को रोक दिया जाता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की रोल मॉडल है। ममता जी ने वहां पर हुई हिंसा को लेकर अपनी आंखें मूंद ली हैं, और बस एक वर्ग तक सीमित रह गई हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाषणों को ही देखा जाए तो पता चलता है कैसे वे एक वर्ग के लोगों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काती हैं। यह सब उनके भाषणों में साफ-साफ देखा जा सकता है।

Bengal rights

अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में यहां तक कह दिया कि ममता दीदी सो रही हैं।वह एक तबके को सुरक्षा दे रही हैं, शोभा यात्रा के दौरान हिंदू समुदाय की पत्थरबाजी, आगजनी और हिंसा की घटनाओं पर वह मोर्चा संभालती रहीं। उन्होंने इसे चयनात्मक रुख बताया है।कहा, एक मुख्यमंत्री के संरक्षण में हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है और वह केवल एक दर्शक की भूमिका निभा रही हैं। आपको बता दें कि रामनवमी के दिन हावड़ा से लेकर बंगाल के कई जिलों में रामनवमी के जुलूस पर पथराव आगजनी और भाई भी हिंसा देखने को मिली थी जिसे लेकर बीजेपी अब टीएमसी और ममता सरकार पर तीखी बयान बाजी कर रही है।