Advertisement Carousel

Delhi Election Results 2025 Live : तिनकों की तहर बिखरी AAP की झाड़ू.. अरविंद केजरीवाल को मिली करारी शिकस्त, प्रवेश वर्मा ने 3182 वोटों से जीती नई दिल्ली

नई दिल्ली: Delhi Election Results 2025 Live दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। कुल 70 सीटों पर चुनावी मुकाबला हुआ है, जिसमें 699 उम्मीदवारों का भाग्य आज तय होगा। मतदान के बाद से लगातार चल रहे कयासों के बीच आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनने जा रही है। रुझानों में कई सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में वापसी की ओर दिख रही है।

नई दिल्ली से केजरीवाल की हार

इसी बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को शिकस्त दी है। बता दें कि ये खबर डीडी न्यूज के हवाले से मिली है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि 3182 वोटों से प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ​अमित शाह से प्रवेश वर्मा मुलाकात करने पहुंचे हैं।