Advertisement Carousel

चुनाव जीतते ही रेणुका सिंह, अरुण साव और विष्णुदेव साय की बड़ाई गई सुरक्षा, सामने आई बड़ी वजह..

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के 6 दिन बाद भी इस बात पर ‘सस्पेंस’ जारी है कि छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं बड़ी खबर सामने आ रही है कि पुलिस प्रशासन को अरुण साव, विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। तीनों ही छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के कद्दावर दावेदार बने हुए है। वहीं खबर यह भी है कि कोर कमेटी की बैठक के बाद कभी भी सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

बता दें कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यन्त कुमार गौतम को राज्य में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जो कल भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 54 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। राज्य में 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही।

Read more ; CG Election Results 2023 : रायपुर में भाजपा प्रत्याशी की चांदी, छह सीटों पर चल रहे आगे, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट