रायपुर: सरकार वापसी करते ही भाजपा ने प्रदेश में कई सांस्कृतिक बदलाव के संकेत दिए थे। इनमे सबसे ऊपर था राजिम का नाम। भाजपा ने फैसला किया था कि राजिम पुन्नी मेला का नाम फिर से बार राजिम कुम्भ रखा जाएगा। इसके पीछे दलील थी कि भाजपा एक बार फिर से कुम्भ के नाम पर राजिम के राष्ट्रीय पहचान को स्थापित करना चाहती हैं।
Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी…
इसी तरह का एक और नया फैसला कौशल्या माता के चंदखुरी धाम को लेकर किया गया हैं। यहाँ भी प्रतिमा को बदलने की बात प्रदेश धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही हैं। सरकर के इसी फैसले के बाद एक बार फिर से पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए है।
Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी…
इस फैसले पर छत्तीसगढ़ पीसीसी के प्रमुख दीपक बैज ने कहा कभी मूर्ति बदलना, कभी नाम बदलना ही भाजपा सरकार का काम हैं। बीजेपी के पास इसके सिवाय कोई काम नहीं हैं। बैज ने कहा कांग्रेस को कोसना छोड़ सरकार को अपना काम करना चाहिए।
Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी…









