Advertisement Carousel

Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, 37 गेंद में ही फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को चटाई धूल, यहां जानें मैच का आंखों-देखा हाल

कोलंबो: Team India Won Asia Cup भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 जीत लिया है। टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। यह टीम इंडिया की वनडे में सबसे तेज जीत है। इससे पहले टीम ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

Read More :Prabha Negi Sexy Video : स्कूल में ही बच्चों के सामने ऐसा काम करती है टीचर, जानकर आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा 

Team India Won Asia Cup टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 50 रनों पर समेट दिया है। भारत को 51 रनों का टारगेट मिला है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय बॉलर्स ने 15.2 ओवर में 50 रन पर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या को 3 सफलता मिली, जबकि 1 विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में आया।

मोहम्मद सिराज ने चामिंडा वास के रिकॉर्ड की बराबरी की
सिराज ने वनडे में सबसे कम बॉल पर 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने 5 विकेट 16 गेंद पर लिए। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 बॉल पर 5 विकेट झटके थे।

Read More : Raghav-Parineeti wedding date : घोड़ी-बग्घी भूल जाइए, शाही नाव में इस दिन निकलेगी राघव चड्ढा की बारात, कुछ यूं Parineeti को लेने पहुंचेंगे दूल्हे राजा, जानिए कब होगी शादी

पावरप्ले में लड़खड़ाई श्रीलंका टीम

श्रीलंका टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई। 10 ओवर में 33 रन पर 6 खिलाड़ी आउट हो गए। सिराज ने 5 और जसप्रीत ने 1 विकेट लिया। टीम को कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक कुसल मेंडिस ने 17 रन बनाए।

50 रन पर श्रीलंका टीम ऑलआउट

श्रीलंका टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई है। श्रीलंका 15.2 ओवर में सिमट गई।