Advertisement Carousel

Raghav-Parineeti wedding date : घोड़ी-बग्घी भूल जाइए, शाही नाव में इस दिन निकलेगी राघव चड्ढा की बारात, कुछ यूं Parineeti को लेने पहुंचेंगे दूल्हे राजा, जानिए कब होगी शादी

Parineeti and Raghav Wedding

Raghav-Parineeti wedding date : राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उदयपुर के होटल लीला पैलेस में कपल शादी के बंधन में बंधेगा। 24 तारीख को दोनों एक-दूजे संग सात फेरे लिए सकते हैं। राघव और परिणीति की शादी को लेकर रोजाना नई जानकारी सामने आ रही है। शादी के इन्विटेशन कार्ड और रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि राघव चड्ढा शाही अंदाज में अपनी दुल्हनिया को लेने जाएंगे।

अनोखे अंदाज में परिणीति को लेने जाएंगे राघव

Raghav-Parineeti wedding date : परिणीति चोपड़ा और राघव अपनी शादी को एक ड्रीम वेडिंग बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसको लेकर उदयपुर में तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है। 23 और 24 सितंबर को कपल की शादी के सभी कार्यक्रम होंगे। आमतौर पर दूल्हे घोड़ी या फिर बग्घी में बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने जाते हैं। लेकिन राघव चड्ढा ने अपनी बारात निकालने की प्लानिंग अलग तरीके से की है।

उदयपुर की मशहूर नाव में निकलेंगी राघव की बारात

24 सितंबर को होटल ताज में राघव चड्ढा की सेहरा बंदी होगी। यह होटल पिछोला झील के बीच में मौजूद है। सेहरा बंदी के बाद राघव और सभी बाराती नाव में सवार होकर होटल लीला पैलेस तक पहुंचेंगे। उदयपुर की मशहूर शाही गणगौर बोट में राघव अपनी बारात निकालेंगे और परिणीति को लेने पहुंचेंगे। इस नाव को मेवाड़ी कल्चर के अनुसार डेकोरेट किया जाएगा।

अलग-अलग होटल में रुकेंगे परिणीति-राघव के परिवार

राघव और परिणीति के परिवारवालें शादी से पहले अलग-अलग होटल में रुकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और उनका परिवार होटल लीला पैलेस में ही रुकेगा, जहां शादी के सभी कार्यक्रम होंगे। वहीं दूसरी ओर राघव चड्ढा की फैमिली होटल ताज में रुकेगी। लीला पैलेस से होटल ताज, पिछोला झील और सिटी पैलेस के खूबसूरत दृश्य नजर आते हैं।

पर्ल व्हाइट थीम पर होगी वेडिंग

इस रॉयल वेडिंग में सब कुछ रॉयल होगा। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के कमरे बुक किए गए हैं, जिनका एक दिन का किराया 47 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक बताया जा रहा है। शादी के सभी कार्यक्रमों में पर्ल व्हाइट थीम देखने को मिलेगी। वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड पर भी यही थीम देखने को मिली है।