Advertisement Carousel

ASP Divya Mittal Case: एएसपी दिव्या मित्तल की मुश्किलें फिर से बड़ी, जेल से छूटते ही फिर गई जेल

Asp Divya Mittal Again’ Arrested: नशीली दवाओं से जुड़े मामले में फर्म संचालक से दो करोड़ की घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार एएसपी दिव्या मित्तल जेल से छूटने के बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Asp Divya Mittal Again’ Arrested: बातचीत में एसडीओपी ने बताया कि दिव्या मित्तल के खिलाफ फिलहाल उनके ऑफिस में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन दिव्या मित्तल के पास एनडीपीएस से संबंधित तीन फाइलें उनके पास में हैं, जो कि काफी समय से जांच के अधीन हैं। वहीं इन फाइलों में उनके द्वारा गड़बड़ी भी पाई गई है, जिसके तहत दिव्या मित्तल को अब दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

Asp Divya Mittal Again’ Arrested:आपको बता दें कि, दिव्या मित्तल जो कि निलंबित एसपी थी उन्हें 100 दिनों के बाद अजमेर जेल से शनिवार को जमानत पर बाहर आने की इजाजत मिली थी।उन्हें शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. एडवोकेट प्रीतम सोनी ने बताया कि हाईकोर्ट जस्टिस सीके सोनगरा की बेंच ने एक लाख रुपये के मुचलके पर मित्तल को जमानत देने के आदेश दिए थे। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर से उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।