छत्तीसगढ़ : जांजगीर चांपा जिले में नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है। अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवक देशी शराब दुकान पर 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से 500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नकली नोट से शराब खरीदने की कोशिश, चार फर्जी नोटों के साथ युवक गिरफ्तार










