Advertisement Carousel

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर के साथ सरेआम छेड़छाड़, बाइक सवार ने गलत तरीका से छूआ…

नई दिल्ली। आईसीसी वूमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलने इंदौर पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम की खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना गुरुवार को सुबह खजराना रोड पर हुई, जब खिलाड़ी अपने होटल से बाहर निकलकर पास के एक कैफे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवाल व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और थोड़ी दूर जाने के बाद उनमें से एक क्रिकेटर को गलत तरीके से छूआ।