Advertisement Carousel

भाजपा सरकार पर भड़के बघेल, बोले – फिर लौट आया वही दौर…

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली है, वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. बघेल ने शायराना अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘फिर वही दौर लौट आया है, किसानों की चीख का शोर लौट आया है.’

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता

अबको बता दें कि नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव में एक किसान द्वारा कर्ज में डुबे होने की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आई है. हालांकि जिला प्रशासन इस बात से इन्कार कर रहा है. कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि उक्त किसान के नाम पर किसी प्रकार का कोई भी कर्ज नहीं है. मृतक व्यक्ति के रिश्तेदार के नाम पर कर्ज है, जिसे नोटिस जारी किया गया था.

Read More: ऋतिक रोशन के नए गाने ने लूटी महफिल, फैंस बोले – अब और इंतजार नही होता