Advertisement Carousel

Bijapur IED Blast : लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बीजापुर में नक्सली घटना, IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल

Bijapur IED Blast

बीजापुरः Bijapur IED Blast  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED (Improvised explosive device) ब्लास्ट की चपेट में आकर STF के 2 जवान घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को साथी जवान कैंप लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर फोर्स निकली थी, इसी दौरान जवानों का पैर नक्सलियों की लगाई IED पर आ गया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

Read More : Kawasi Lakhma : कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा का एक और वीडियो वायरल, कहा- -लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा, भाजपा ने किया पलटवार

Bijapur IED Blast  पुलिस को सूचना मिली थी कि पीडिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों की एक टीम को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। यहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान STF के एक जवान का पैर प्रेशर IED पर पड़ा, जिससे जोर का धमाका हुआ।

Read More : CGBSE 10th-12th Result : 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, इस दिन आने वाला है बोर्ड का परीक्षा परिणाम, जानें कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर

धमाके की चपेट में दूसरा जवान भी आ गया। दोनों जख्मी हो गए। जिसके बाद साथी जवान इन्हें मौके से निकालकर कैंप ला रहे हैं। फिलहाल घायल जवानों के नाम का पता नहीं चल सका है। अफसरों की मानें तो दोनों की हालत ठीक है।