Advertisement Carousel

Bhet Mulakat : आज धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण…

Bhet Mulakat : सीएम भूपेश बघेल आज धमतरी जिले का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान वे धमतरी जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के ग्राम भोयना पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम अछोटा पहुंचकर वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित कार्याें का निरीक्षण करेंगे। बघेल यहां महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा करेंगे।12.45 बजे ग्राम भटगांव में चंद्र मौली माता मंदिर में दर्शन और भेंट मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल। साथ ही विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : कौन से राशि वालों का खुलेगा किस्मत का तारा, जानें क्या कहता है बाकियों का हाल…

Bhet Mulakat बता दें कि, 3.50 बजे धमतरी के लोहरसी सर्किट हाउस में विभिन्न प्रतिनोधिमंडलो से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को सीएम निवास वापस लौटेंगे।