Advertisement Carousel

Manoj Tiwari CG Visit :भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी पहुंचे छत्तीसगढ़, बीजेपी परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। वहीं चुनाव के सिलसिले में दिग्गज नेताओं का लगातार प्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का भी छत्तीसगढ़ दौरा है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने लोकसभा सांसद व भोजपुरी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी राजधानी रायपुर पहुंचे है। बता दें कि वे बिलासपुर जिले में निकल रही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शिरकत करेंगे।

Read more : *CG Jobs :छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, स्वास्थ्य विभाग में 94 पदों की मंजूरी, जल्द होगी भर्ती

बता दें कि परिवर्तन यात्रा का 100 से ज्यादा जगहों पर स्वागत करने की तैयारी की गई है। मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री भागवत कराड रायपुर में यात्रा की अगुवाई करेंगे। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा राजधानी पहुंचने वाली है।

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

 

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h