Advertisement Carousel

IND vs AUS : परिणाम से पहले राजधानी में कांग्रेस प्रत्याशियों क जुराव, सीएम भूपेश के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला देखने जाएंगे स्टेडियम

रायपुरः IND vs AUS राजधानी के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में 1 दिसंबर भारत-ऑस्ट्रेलिया T-20 मुकाबला होने जा रहा है। इसे देखने के लिए CM भूपेश बघेल कांग्रेस के सभी 90 प्रत्याशियों के साथ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, मैच के टिकट भी ले लिए गए हैं। मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखने के लिए उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर समेत सभी मंत्री होंगे। इनके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी इसे पहुचेंगे। इनमें सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। इसके लिए सभी प्रत्याशियों और नेताओं को जानकारी दे दी गई है।

Read More : Suhagrat : सुहागरात की सेज पर रोमांस की जगह हो गया तांडव, अचानक कमरे में चीखने लगा दूल्हा, जानें पूरा मामला 

रायपुर में पहली बार हो रहा है T-20 मुकाबला

IND vs AUS रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में पहला बार T-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इसके पहले जनवरी में पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मात दी थी। हालांकि इस स्टेडियम में IPL और रोड सेफ्टी क्रिकेट लीग के कई मुकाबले हो चुके हैं।

भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।

ऑस्ट्रेलिया टीम : मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, एरन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेसन बेहरनडर्फ, तनवीर सांघा और केन रिचर्ड्सन।