Advertisement Carousel

विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मोहन मरकाम कल लेंगे मंत्री पद की शपथ…

रायपुर । राजधानी रायपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। प्रेमसाय टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा CM भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है मोहन मरकाम को प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

CM ने राज्यपाल को अनुशंसा के साथ पत्र भेजा है। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। राज्य़पाल ने शपथ ग्रहण का समय दिया है। कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे।बुधवार को ही मोहन मरकाम के स्थान पर बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वही इससे पहले वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी।