Advertisement Carousel

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, अमित कुमार बनाए गए छत्तीसगढ़ के नये खुफिया चीफ…

रायपुर। पुलिस महकमे में एक और बड़ा बदलाव हु्आ है। छत्तीसगढ़ के खुफिया विभाग के चीफ बदले गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार को इंटेलिजेंस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। आनंद छाबड़ा को इंटेलिजेंस से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार नए इंटेलिजेंस चीफ बनाए गए हैं।