CG Congress in-charge लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा फेरबदल का ऐलान हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है, जबकि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया. रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का एआईसीसी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रियंका गांधी पार्टी महासचिव बनी रहेंगी. अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी होंगे, जबकि मुकुल वासनिक गुजरात में प्रभारी होंगे.
Read More : CG Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में पड़ेगी जोरदार ठंड
प्रियंका गांधी को यूपी में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का कदम उन अटकलों के बीच आया है, जिसमें विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन आम चुनाव में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की बात कर रहा है.
ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका देने के लिए प्रियंका गांधी को यूपी प्रभारी पद हटा दिया है. संभावित उम्मीदवारों के रूप में प्रियंका गांधी और नीतीश कुमार जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं.








