Advertisement Carousel

Bihar rally of Home Minister Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह की बिहार रैली, अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां बिहार रवाना

Bihar rally of Home Minister Amit Shah : बड़ी खबर बिहार से निकल कर आ रही है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली बिहार के सासाराम में होने वाली थी। किंतु सुरक्षा के कारणों को देखते हुए और रामनवमी के जुलूस में हुए हमले को लेकर प्रशासन ने उनकी रैली को सासाराम की जगह नवादा में करने की व्यवस्था कर दी।वहीं शनिवार रात को फिर से बिहार शरीफ और सासाराम में हिंसा हुई। ऐसे में सूबे के हालात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर से बातचीत की है। उन्होंने गवर्नर से कानून व्यवस्था पर बात की, सूत्रों के मुताबिक 10 पैरामिलिट्री की कंपनियों को बिहार भेजा गया है।

आपको बता दें कि बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार शाम को 12 राउंड गोलियां चलीं थी। वहीं सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया था, राज्य के हालातों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से बातचीत की है। उन्होंने गवर्नर से बिहार की कानून व्यवस्था पर बात की, इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बिहार के हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार यहां और ज्यादा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करेगी। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य पुलिस को सहयोग करने के लिए और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए है। सूत्रों के मुताबिक 10 पैरामिलिट्री की कंपनियों को बिहार भेजा गया है, इसमें CRPF, SSB और ITBP के जवान शामिल हैं।