Advertisement Carousel

BJP Candidate Second List : छत्तीसगढ़ में बीजेपी इस दिन जारी कर सकते हैं उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दिल्ली से होगी घोषणा

Vidhan Sabha Chunav 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सूची तय कर ली गई है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दिल्ली मुख्यालय से की जाएगी।

Read more : Chit Fund Refund: छत्तीसगढ़ में चिटफंड निवेशकों के लिए खुशखबरी, आज आएंगे खाते में पैसे 

 

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। इस सभा के बाद प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हो सकता है। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा अक्टूबर माह के शुरुआती सप्ताह में कर सकती है।

 

इस बार चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। एमपी की तर्ज पर बीजेपी प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को मैदान में उतार सकती है। दूसरी सूची में 28 से 30 नाम शामिल होंगे।

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

 

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h