Advertisement Carousel

BJP Candidate List : भाजपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची, इन बचे हुए सीटों के लिए नामों का ऐलान, देखें लिस्ट

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

नई दिल्लीः BJP Candidate List भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है. बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है. संजय टंडन चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं. इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है. बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को यूपी की बलिया सीट से टिकट दिया है.

Read More : Patanjali Advertisement Case : ‘तीन बार हमारे आदेशों की अनदेखी की, नतीजा भुगतना होगा’, सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव के माफीनामे को किया खारिज, जानें क्या है पूरा मामला 

BJP Candidate List इसके अलावा यूपी की गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. वहीं यूपी की फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद सीट से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को दिया है. यूपी की मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है. वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है. वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.