Amit Shah Raili Bihar: गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं, जहां उनका कार्यक्रम पहले बिहार के सासाराम जिले में होना था किंतु बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा को देखते हुए वहां की राज्य सरकार ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए उनकी रैली को स्थगित कर दिया गय। और नवादा में उनकी रैली के इंतजाम कर दिए गए।गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी नवादा रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी और हमारी सरकार आएगी।
Amit Shah Raili: गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में बिहार में हुए पांच जिलाें में हुई हिंसा का भी जिक्र अपनी रैली में किया। उन्होंने कहा कि- मुझे पहले सासाराम जाना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहां मैं नहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। लेकिन अगली बार मैं वहां जरूर जाऊंगा ,उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।उन्होंने आगे बात रखते हुए कहा कि – मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति की स्थापना हो।
Amit Shah Raili Bihar: उन्होंने आगे कहा कि आज जब मैंने सुबह गवर्नर साहब को फोन किया तो लल्लन सिंह जी बुरा मान गए और उन्होंने मुझसे कहा कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो? अरे भाई, मैं देश का गृहमंत्री हूं और बिहार की कानून व्यवस्था भी देश का एक हिस्सा है। इसके अलावा उन्होंने कहां की 2024 के परिणाम आने के बाद लल्लन बाबू और नितीश बाबू दोनों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह अभी बिहार दौरे पर हैं नवादा में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इन बातों को कहा।










