Advertisement Carousel

IPL 2023 : मुंबई-गुजरात का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे अनिल कपूर और आदित्य रॉय, देखें वीडियो

anil

IPL 2023 : Anil kapoor & Aditya Roy kapoor At Wankhede Stadium: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अनिल कपूर (Anil Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. साथ ही अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी नजर आए. बहरहाल, सोशल मीडिया पर अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर

दरअसल, अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज आने वाली है. दोनों बॉलीवुड एक्टर अपनी वेब सीरीज प्रमोशन करने के लिए आए थे. अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर को मैच से पहले उन्हें कमेंट्री पैनल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. वहीं, इरफान पठान ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर के साथ अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के अलावा मोहम्मद कैफ और कॉमेडी मुनव्वर फारुकी भी नजर आ रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.