Advertisement Carousel

Bollywood Masala : हिंदू मुस्लिम विवाद में फंसी प्रभास की आदिपुरुष हुआ FIR

Bollywood Masala

Bollywood Masala। prabhas’s aadi purush  प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष रिलीज के पहले ही एक बार फिर विवादों में आ गयी है. वैसे देखा जाय तो उनकी इस फ़िल्म का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। चाहे वह फिल्म का टीज़र हो या फिर इसके कलाकार फिल्म का जब से टीज़र लांच हुआ है, तभी से वह काफी विवादास्पद रहा है, जैसे शुरुआत में हनुमान जी के वेशभूषा की तुलना हिन्दू संगठनों द्वारा मुगलो से कर दिया गया था। फिर माता सीता के मांग पर सिंदूर का ना होना भी काफी विवादों में रहा और सब तो छोड़िये अब इस फिल्म पर मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में फ़िल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी है।

READ MORE : विराट की विराट पारी में उड़ी मुंबई इंडियंस, नाबाद 82 रन बनाये

Bollywood Masala शिकायतकर्ता का नाम संजय दीनानाथ तिवारी है और उसने यह आरोप लगाया है कि आदिपुरुष के नए पोस्टर के जरिये हिन्दू समाज की भावनाओ को आहत किया गया है. वही फिल्ममेकर ओम राउत पर यह आरोप है कि उन्होंने रामचरितमानस के किरदारों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है. याचिकाकर्ता ने खुद को हिन्दू धर्म का उपदेशक बताया है और उसने अपनी कम्प्लेन दर्ज करवाई है. वही पुलिस ने भी सेक्शन 295(A), 298, 500, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। prabhas’s aadi purush

READ MORE : जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के डिमर्जर के लिए शेयरहोल्डर्स की बैठक की खबर के बाद से रिलायंस के शेयर में उछाल

Bollywood Masala आपको बता दें कि शिकायत में कहा गया है की आदिपुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बायोग्राफी है। ये हिन्दू धार्मिक पुस्तक रामचरितमानस के आधार पर बनायीं गयी है। इस पवित्र पुस्तक की हिन्दू और सनातन धर्म में बड़ी महत्ता है। सनातन धर्म सदियों से इस पुस्तक को फॉलो करता आ रहा है इसके सभी पात्र और कलाकार मर्यादा और संस्कृति के प्रतीक है, यह फ़िल्म टी सीरीज के बैनर तले और ओम राउत के निर्देशन में रिलीज हो रही है जिसके लीड एक्टर प्रभाष कुमार है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा की फ़िल्म परदे पर क्या कमाल करती है prabhas’s aadi purush