पटना। बिहार के पूर्णिया में मतदाता अधिकार यात्रा के तहत निकाली जा रही बाइक रैली में रविवार को एक युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के कंधे को चूम लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया।
उधर, अररिया में यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान से जुड़े एक सवाल पर राजद के तेजस्वी यादव ने उन्हें शादी की सलाह दे डाली। इस पर राहुल ने हंसते हुए टोका, यह मुझ पर भी लागू होता है।










