ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन मां दुर्गा का ध्यान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी तरह का अनिष्ट नहीं होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। बताया जाता है कि बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से उस पाठ का पुण्यफल एक लाख पाठ के बराबर होता है।
बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।
आर्थिक समस्याओं से कर्ज से परेशान हैं तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं। इस पाठ के करने से जीवन में धीरे-धीरे सुख-समृद्धि आती है और विघ्न भी दूर होते हैं। ध्यान रखें कि ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करने के बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करें।
हर बुधवार को भगवान गणेश को शमी पत्ता और दुर्वा अर्पित करना चाहिए। अगर शमी के पत्ता नहीं मिल रहा है तो दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से पहले ध्यान रखें कि 21 दूर्वा की एक गांठ बनाई जाती है और इस तरह 21 दूर्वा की गांठें गणेशजी के मस्तक पर चढ़ाई जाती हैं। दूर्वा अर्पित करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और कई सांसारिक कामनाएं पूरी होती हैं।










