Advertisement Carousel

महाराष्ट्र के पालघर में इमारत ढही, 8 लोगों की मौत…

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में बुधवार को वसई के रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा पास की खाली चॉल पर गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए। एनडीआरएफ व वसई-विरार नगर निगम की दमकल टीम ने मलबे से लोगों को निकाला। इमारत के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 50 फ्लैट वाली इमारत 2012 में बनी थी, 12 फ्लैट ढह गए।

रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा रात 12.05 बजे गिरने के 33 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दुर्घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है। वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी) ने बताया कि चार लोग अभी भी इलाके के अलग-अलग अस्पतालों और मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में भर्ती हैं। तीन अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।