Advertisement Carousel

Kalkatta Highcourt; रामनवमी हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त लगाई सरकार को फटकार, कहां जांच रिपोर्ट सौपे सरकार

Kalkatta Highcourt; पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाई है, हाईकोर्ट ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि राज्य में लॉ एंड आर्डर को बेहतर तरीके से चलाये जाने की जरुरत है और यदि जरूरत पड़े तो सरकार पैरा मिलिट्री की मदद ले आगामी दिनों में हनुमान जयंती आने वाली है, उसको लेकर सरकार सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे और राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था को लागु करे. पूर्व में पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर बंगाल के कई जिलों में दो गुटों के बीच में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमे कई लोग मारे गए थे. और राज्य के कई जिलों में धारा 144 लगा दिया गया था.

इस पुरे मामले पर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी, जिसपर सुनवाई करते हुए आज हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा और जांच कमेटी बनाने के निर्देश सरकार को दिए. दायर याचिका में यह कहा गया था की शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे रामनवमी के जुलूस पर पथ्थर फेंके गए और हिन्दुओ को टारगेट किया गया जिसमे एक खास समुदाय को टारगेट कर कार्यवाही का आरोप सरकार पर लगाया गया. जिसपर आज हाईकोर्ट ने इस पुरे मामले पर संज्ञान लेते हुए 3 जजों की बेंच ने इस पुरे मामले पर सरकार से सरकार से जवाब मांगा और बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश सरकार को दिए।

फिलहाल कोर्ट ने इस पुरे मामले में किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है, कोर्ट ने पुरे मामले पर सरकार को टीम गठित उसकी जांच रिपोर्ट न्यायालय में जमा करने को कहा है. जिन इलाकों में सरकार धारा 144 लगाती है उन इलाकों से किसी भी कीमत में जुलूस नहीं निकलना चाहिए. अगर व्यवस्था को संभालने में राज्य सरकार सक्षम नहीं है तो उन इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की जानी चाहिए.