Advertisement Carousel

अभ्यर्थी जल्दी करा लें ये काम, CUET PG के रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन आज…

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी सहित देशभर की 200 स्टेट तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में संचालित पीजी कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली सीयूईटी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की 31 जनवरी यानी आज अंतिम तारीख है। इस दौरान छात्र एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 फरवरी तक अब फीस जमा की जा सकेगी। कई छात्रों के आवेदन में गलतियां हुई हैं। इसमें संशोधन के लिए विंडो 4 फरवरी तक खुली रहेगी। एक बार विंडो के बंद होने पर किसी भी तरह की गलतियों में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कम

डीएवीवी के आईआईपीएस, आईएमएस, लॉ सहित अन्य टीचिंग विभागों में प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। छात्र रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र वर्तमान में बीकॉम, बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए या अन्य यूजी कोर्स के फाइनल ईयर में हैं और मुख्य परीक्षा नहीं भी हुई है तो भी वे रजिस्ट्रेशन करवाने में समर्थ हैं, क्योंकि बाद में उन्हें यूटीडी में प्रवेश के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कम