Advertisement Carousel

Attack on CBI Team: नीट पेपर लीक मामले में जांच करने पहुंची CBI की टीम, ग्रामीणों ने किया हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़

पटना : Attack on CBI Team: बिहार के नवादा से के बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां नीट पेपर लीक मामले में जांच करने दिल्ली से पहुंची CBI की टीम पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि, रजौली के कसियाडीह गांव के लोगों ने CBI को नकली समझकर मारपीट शुरू कर दी और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। CBI की इस टीम में स्थानीय पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल समेत चार अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना रजौली पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ कसियाडीह गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

ग्रामीणों ने अधिकारीयों के साथ की मारपीट

Attack on CBI Team: नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची सीबीआई की टीम पर हमले की खबर सामने आई है। रजौली के कसियाडीह गांव के लोगों ने सीबीआई को नकली समझकर मारपीट शुरू कर दी और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. सीबीआई की जांच टीम में स्थानीय पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल समेत सीबीआई के चार अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना रजौली पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ कसियाडीह गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।