CG Assembly Budget Session : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। सदन की कार्यवाही आज निधन उल्लेख के साथ शुरू होगी। इस दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व विधायक मंगलीबाई रावटे को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
आज के प्रश्नकाल में मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और ओपी चौधरी विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2005 से जुड़े दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।
77 ध्यानाकर्षण पर होगी चर्चा
सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर कुल 77 ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं, जिन पर चर्चा होनी है। इसके अलावा विधायक भोलाराम साहू, अनिला भेंडिया, रिकेश सेन और धरमलाल कौशिक याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।
सत्र के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा होगी। इसके साथ ही 27 फरवरी की प्रश्नोत्तर सूची में पर्यटन मंत्री से पूछे गए सवाल पर सदन में आधे घंटे की विशेष चर्चा भी होगी।
तीन अशासकीय संकल्प होंगे पेश
आज सदन में तीन अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। विधायक रिकेश सेन, लखेश्वर बघेल और पुन्नूलाल मोहले अपने-अपने संकल्प सदन के सामने रखेंगे।











