Advertisement Carousel

CG Bear Attack : तेंदूपत्ता सीजन में जंगली जानवरों का आतंक! 6 भालुओं के दल ने 2 ग्रामीणों को किया घायल

CG Bear Attack : गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू होने के बाद जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है. 6 भालुओं ने जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर दौड़ा-दौड़ा कर हमला कर दिया. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें अब बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, घटना सड़क पारसोली वन परिक्षेत्र के हरदी गांव की है. ग्रामीणों का समूह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पहुंचे थे. लेकिन यहां 6 भालुओं के समूह ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. सभी अपनी जान बचाकर इधर-उधार भागने लगे. भालुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया. इस दौरान 2 ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गए.

दो की हालत गंभीर : CG Bear Attack

दोनों ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर परिजनों को सूचना दी. घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.