Advertisement Carousel

Cg Bjp Women Candidate : पहली सूची में भाजपा ने इन पांच महिला उम्मीदवारों पर खेला दांव, कोई जिला पंचायत सदस्य तो कोई है वकील

रायपुर : Cg Bjp Women Candidate Seat Analysis भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें कांकेर से आशाराम नेताम, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और कोरबा से लखनलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची में भाजपा ने दस अनुसूचित जनजाति और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल पर भरोसा जताया है। सांसद विजय बघेल भूपेश बघेल के भतीजे हैं और उन्हें पाटन सीट से उतारा गया है। इसी सीट से सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था। ऐसे में इस सीट पर चुनाव चाचा बनाम भतीजा होगा। सबसे खास बात यह कि सूची में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन प्रत्याशियों के बारे में

Read More : CG Bjp Candidate List : भाजपा ने की जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश, 10 एसटी और 5 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में 

भटगांव – भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। लटोरी-सिलफिली क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वे वर्तमान में सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। यहां से अनूप सिन्हा भी दावा कर रहे थे। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गोयल भी लगातार यहां से दावा करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार भी उन्हें मायूस होना पड़ा। यहां जूदेव परिवार से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का नाम भी चल रहा था। यहां दो तीन प्रमुख नाम और थे। यहां बगावत के आसार भी हैं और पार्टी में ही विरोध के भी।

Read More : सीएम भूपेश ने फिर दिया संवेदनशीलता का परिचय,आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को फोन कर हालात पर की चर्चा 

प्रतापपुर – Cg Bjp Women Candidate Seat Analysis शकुंतला पोर्ते भाजपा की प्रत्याशी बनीं हैं पेशे से अधिवक्ता हैं और वर्तमान में वे भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर की अध्यक्ष हैं। उनके पति सरगुजा जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा और सत्यनारायण सिंह का भी नाम चर्चा में था।

सरायपाली – यहां से भाजपा ने सरला कोसरिया को टिकट दिया है। सरला कोसरिया पिछले कई सालों से विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदारी कर रही थी, लेकिन टिकट नहीं मिला था। हालांकि कुछ साल नाराज थी, बाद में उन्होंने नाराजगी दूर करते हुए फिर से क्षेत्र में भाजपा के लिए काम शुरू कर दिया था। यह क्षेत्र एससी आरक्षित है और किस्मत लाल नंद दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के किस्मत लाल नंद को 100302 मत मिले थे, वहीं भाजपा के प्रत्याशी श्याम तांडी को 48017 मत मिले थे। किस्मत लाल नंद ने 52288 मतों से जीत दर्ज किया था। भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी बदल दिया है। रामलाल चौहान और श्याम तांडी भी यहां से टिकट की दौड़ में थे।

Read More : Big Breaking : पाटन में दिखेगी कका- भतीजे के बीच टक्कर, भाजपा ने सांसद विजय बघेल को दिया टिकट, यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट 

खल्लारी– यहां से अल्का चंद्राकर प्रत्याशी हैं । वो वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक 5 से जिला पंचायत सदस्य है। ऐसी संभावना जाहिर की जा रही है कि कांग्रेस अपना वर्तमान चेहरा नहीं बदलेगी। ऐसे में अल्का चंद्रकार व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव के मध्य कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि द्वारिकाधीश यादव ने 57 हजार मतों से जीत हासिल की थी, जिसे देखते हुए अल्का चंद्राकर के समक्ष चुनौती बड़ी है। इस सीट से स्मिता चंद्राकर और मोनिका साहू के भी नाम थे।

​​​​​​​खुज्जी– यहां से गीता घासी साहू को टिकट दी गई है। यहां इस वक्त कांग्रेस की विधायक चन्नी साहू हैं। जिन्होंने भाजपा के हीरेंद्र कुमार साहू को हराया था। इस बार बीजेपी ने गीता घासी साहू को टिकट दिया है। साहू बाहुल इलाके में जातिगण गणित को समझते हुए ये टिकट दिया गया है।