CG Budget 2024 छत्तीसगढ़ में साय सरकार के पहले बजट में रायपुर संभाग को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। नवा रायपुर में स्मार्ट शहर, कॉलेज शुरू करने और महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद में अस्पतालों की सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने और वाई-फाई की सुविधा देने की बात कही है। इसके अलावा किसान, खेल और युवा, आम आदमी को सुविधा, शहरी विकास, हायर एजुकेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लिए राशि स्वीकृति की गई है।
किसान के लिए मछली पालन
- महासमुंद जिले में नई हेचरी बनेगी। इससे मछली पालन करने वाले किसानों को फायदा होगा।
- सक्ती, राजनांदगांव, मनेंद्रगढ़ और जशपुर जिले में भी बनाया जाएगा।
- इसके लिए 1 करोड़ का प्रावधान है।
खेल और युवा
- बलौदाबाजार जिले में इनडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके लिए 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर में इसी साल छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू किए जाएंगे।
- आईआईटी के तर्ज पर यह टेक्निकल इंस्टिट्यूट होंगे, जो युवाओं को एजुकेट करेंगे और रोजगार देने में सहायक होंगे।
आम आदमी को सुविधा
- रायपुर में राजस्व मामलों के जल्द निपटारे के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त न्यायालय बनाए जाएंगे। CG Budget 2024
- यूथ को रोजगार भी मिलेगा, क्योंकि इसके लिए तहसीलदार के 30 और नायब तहसीलदार के 15 पद भरे जाएंगे। युवाओं को अफसर बनने का मौका मिलेगा।
- महासमुंद जिले में परिवार न्यायालय भवन बनाए जाने का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर में सड़कों पर ई-बस चलेंगी। इसके लिए सरकार ने प्रदेश में कुल 103 करोड़ का प्रावधान किया है।
किसान के लिए मछली पालन
- महासमुंद जिले में नई हेचरी बनेगी। इससे मछली पालन करने वाले किसानों को फायदा होगा।
- सक्ती, राजनांदगांव, मनेंद्रगढ़ और जशपुर जिले में भी बनाया जाएगा।
- इसके लिए 1 करोड़ का प्रावधान है।
खेल और युवा
- बलौदाबाजार जिले में इनडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसके लिए 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर में इसी साल छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू किए जाएंगे।
- आईआईटी के तर्ज पर यह टेक्निकल इंस्टिट्यूट होंगे, जो युवाओं को एजुकेट करेंगे और रोजगार देने में सहायक होंगे।
आम आदमी को सुविधा
- रायपुर में राजस्व मामलों के जल्द निपटारे के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त न्यायालय बनाए जाएंगे।