Advertisement Carousel

CG Budget 2025: मोबाइल नेटवर्क से जुड़ेंगे पिछड़े इलाके, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की ‘मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना’ की घोषणा

CG Budget 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपने कार्यकाल का दूसरा बजट (Chhattisgarh Budget 2025) पेश कर रही है. विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘GATI’ मॉडल के तहत विकास का पिटारा खोल रहे हैं. इस बीच राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना की घोषणा की गई. इस योजना के तहत दूरसंचार क्रांति से वंचित क्षेत्रों को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं को Viability Gap Funding (VGF) के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा.