Advertisement Carousel

CG Budget 2026-27: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी के साथ की मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में सदन में पेश करेंगे बजट

CG Budget 2026-27: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत हो गई है। आज सदन में बजट पेश किया जाना है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक की निगाहें टिकी हुई हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ अपने आवास से बाहर निकले और हाथ में बजट ब्रीफ केस लिए हुए नजर आए।

इसके बाद वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ आवास में स्थित शंकर भगवन की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का तीसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बजट प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम साबित हो सकता है।