Advertisement Carousel

CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों का कर्जा माफ, 32 सौ में धान खरीदी के साथ किया ये वादा

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र रविवार को जारी कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम भरोसे का घोषणा पत्र दिया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, कुमारी सैलजा ने रायपुर, ताम्रध्‍वज साहू दुर्ग से एक साथ घोषणा पत्र को जारी किया है। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया।

R

घोषणापत्र के प्रमुख वादें

1.धान का 3200 सौ देगी कांग्रेस
2. जातीय जनगणना
3. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
4. 200 यूनिट फ्री बिजली
5. पीजी तक निःशुल्क शिक्षा
6. कर्जा माफी
7. तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 6 हजार

8. 700 नए रीपा
9. युवाओं को उद्योग लगाने 50% तक सब्सिडी
10. 500 रुपये में गैस सिलेंडर
11.भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार प्रति वर्ष
12. 17.50 लाख आवास
13. लघु वनोपज में अतिरिक्त 10 रुपये
14. 10 लाख तक मुफ्त इलाज
15. दुर्घटनाओं का इलाज मुफ्त
16. तिवरा(लाखड़ी) की खरीदी समर्थन मूल्य में
18. परिवहन व्यवसायियों के कर और कर्ज माफी
19. सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे
20. स्व-सहायता समूहों का कर्जा माफ
21. अंत्येष्टि के लिए निशुल्क लकड़ी.