Advertisement Carousel

IPS Transfer in CG : कई रेंज के आईजी बदले, गृह विभाग ने रतन लाल डांगी समेत 6 IPS अफसरों को किया इधर से उधर, देखें पूरी सूची

Govt Cancelled to all Employees

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव से पहले IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिसका आदेश छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है. इसके पहले बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ था, जिसमें 66 TI और 533 SI का ट्रांसफर हुआ है.

3 रेंज के IG बदले गए, 2 नए रेंज में पदस्थापना

रतन लाल डांगी होंगे रायपुर रेंज के नए IG
आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज की मिली जिम्मेदारी
बद्री नारायण मीणा को बिलासपुर से दुर्ग वापसी
अंकित गर्ग होंगे सरगुजा रेंज IG
राजनांदगांव रेंज के राहुल भगत होंगे पहले IG
नए रायगढ़ रेंज की नई जिम्मेदारी रामगोपाल गर्ग को मिली

देखें पूरी सूची