छत्तीसगढ़ : अतिथि नीति-2024 में संशोधन की मांग को लेकर अतिथि व्याख्याताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बड़ी संख्या में अतिथि व्याख्याता रायपुर स्थित उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के सरकारी निवास पहुंचे, जहां अपनी मांगों को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। मुलाकात नहीं होने से नाराज व्याख्याता अब मंत्री आवास परिसर में धरने पर बैठ गए हैं।
CG Guest Lecturers Protest: मंत्री आवास पर अतिथि व्याख्याताओं का धरना, नीति में संशोधन नहीं होने तक ज्वाइनिंग से किया इनकार











