Advertisement Carousel

CG IAS Transfer : आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी…

IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें कई अफसरों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को रिलीव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार IAS डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन से हटाकर कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पद पर पदस्थ किया गया है।

IAS तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

IAS सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।

IAS सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।

IAS आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

IAS ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत रखा गया है।

IAS तरुण कुमार किरण जो वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ हैं, को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

बलौदाबाजार कलेक्टर IAS दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

देखें लिस्ट –