Advertisement Carousel

CG IFS Promotion News: आईएफएस अधिकारियों को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में प्रमोशन, देखें आदेश…

IAS अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

CG IFS Promotion News : रायपुर। राज्य सरकार के वन विभाग के द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (seniour time scale:–level 11 of the pay matrix rs 67,700– 2,08,700) में पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति भारतीय वन सेवा भर्ती नियम – 1966 के नियम –6(a) में उल्लेखित प्रावधान अंतर्गत की गई है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2022 बैच के 6 आईएफएस अधिकारियों को यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों में दीपेश कपिल, एस नवीन कुमार, वेंकटेश एमजी, चंद्र कुमार अग्रवाल, ऋषभ जैन, विपुल अग्रवाल शामिल हैं।

देखिये आदेश की कॉपी-