रायपुर: CG IT Raid Update छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयकर विभाग ने इस्पात कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की तड़के 20 से अधिक गाड़ियों में सवार होकर पहुंची टीम फैक्ट्री, ऑफिस सहित अन्य जगहों पर जांच कर रही है। उनके खिलाफ इनकम टैक्स चोरी करने के आरोप पर कार्रवाई चल रही है।
CG IT Raid Update सत्या पावर के डॉयरेक्टर रामअवतार और पवन अग्रवाल हैं, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित हंसा विहार कॉलोनी में रहते हैं। सत्या पॉवर कम्पनी के साथ ही सड़क निर्माण कोल बेनिफिकेशन और स्टील कारोबारी अग्रवाल के घर और उनके रतनपुर स्थित फैक्ट्री में भी दस्तावेजों की जांच जारी है। रायपुर में भी वंदना ग्लोबल के सभी ठिकानों पर भी छापेमार करवाई की गई है। राजधानी के ईश्वर ग्रुप एंड ईश्वर TMT में भी आयकर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। तड़के सुबह यहां सीआरपीएफ जवानों के साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी पहुंचे हैं।
Read More : राजधानी में फिर होगी झमाझम बारिश, घर से निकलना पड़ सकता है भारी…
20 से अधिक गाड़ियों में पहुंचे अफसर
आयकर विभाग की टीम में 15 से 20 सदस्य शामिल हैं, जो 20 से अधिक गाड़ियों में पहुंचे हैं। कारोबारी के बंगले के सामने सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान तैनात है, जो किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। टीम के सदस्य एक साथ घर, कार्यालय और फैक्ट्री में पहुंचे हैं और दस्तावेज खंगाल रहे हैं।











