Advertisement Carousel

CG MORNING NEWS: मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा…भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज आज,सीएम साय लेंगे सदस्यता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सीएम साय जाएंगे. यहां आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही CM विष्णुदेव साय भाजपा की सदस्यता लेंगे. सीएम साय शाम 6 बजे ग्रास मेमोरियल मैदान जाएंगे और नुआखाई शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद शाम 7.10 तक मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान की आज से शुरुआत, सीएम साय बनेंगे पहले सदस्यता

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान की आज से शुरुआत हो रही है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा की सदस्यता लेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उन्हें सदस्यता दिलाएंगे. यह कार्यक्रम पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैंस भी शामिल होंगे. इसके अलावा, मंत्रिमंडल के सदस्यों समेत सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे. इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखेगी. भाजपा का यह सदस्यता अभियान कल से प्रदेश के 33 जिलों में शुरू होगा. इसके बाद 6 सितंबर से 405 मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी.